Instagram-YouTube छोड़िए, ये नए ऐप्स करा रहे मोटी कमाई

आज सोशल मीडिया की दुनिया तेजी से बदल रही है। Instagram और YouTube के अलावा अब कई नए ऐप्स सामने आ रहे हैं, जहां कम मेहनत में ज्यादा कमाई के मौके मिल रहे हैं।

बड़े प्लेटफॉर्म्स पर भीड़ बहुत ज्यादा हो गई है। लाखों क्रिएटर्स के बीच पहचान बनाना मुश्किल है इसलिए लोग अब नए प्लेटफॉर्म्स की ओर जा रहे हैं, जहां ग्रोथ के मौके ज्यादा हैं।

ShareChat भारतीय भाषाओं के लिए खास प्लेटफॉर्म है। यहां हिंदी, भोजपुरी और तमिल में कंटेंट बनाकर आप आसानी से ऑडियंस तक पहुंच सकते हैं और रिवॉर्ड व ब्रांड प्रमोशन से कमाई कर सकते हैं।

Telegram अब सिर्फ चैटिंग ऐप नहीं है। चैनल और ग्रुप बनाकर आप हजारों लोगों तक पहुंच सकते हैं और पेड सब्सक्रिप्शन, प्रमोशन व एफिलिएट मार्केटिंग से पैसे कमा सकते हैं।

Snapchat का Spotlight फीचर वायरल वीडियो पर पैसे देता है। वहीं, Moj और Josh पर ब्रांड डील्स और रिवॉर्ड्स से कमाई का अच्छा मौका मिलता है।

इन प्लेटफॉर्म्स पर सफल होने के लिए आपको यूनिक और लगातार कंटेंट बनाना होगा। सही रणनीति और मेहनत से आप यहां तेजी से ग्रोथ और अच्छी कमाई दोनों हासिल कर सकते हैं।