भारत में इस समय कुल 26 IIIT संचालित हैं। इनमें 5 संस्थान राष्ट्रीय महत्व के हैं, जबकि 21 IIIT सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल पर चलते हैं।
IIIT में BTech की फीस संस्थान और कोर्स के हिसाब से अलग होती है। सरकारी श्रेणी के IIIT में चार साल की कुल फीस करीब 6.5 लाख से 12 लाख तक हो सकती है।
PPP मॉडल वाले IIIT में BTech की फीस करीब 5 लाख से 8 लाख के बीच रहती है। हॉस्टल, मेस, परीक्षा शुल्क और दूसरे खर्च जुड़ने पर कुल लागत बढ़ सकती है।
IIIT के BTech कोर्स में प्रवेश JEE Main के आधार पर मिलता है। JEE Main रैंक के अनुसार JoSAA काउंसलिंग में सीट आवंटित होती है। अच्छे IIIT के लिए कटऑफ भी काफी ऊंची रहती है।
JoSAA काउंसलिंग में छात्र अपनी पसंद के IIIT और ब्रांच चुन सकते हैं। सीट मिलने के बाद दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा करके एडमिशन की प्रक्रिया पूरी होती है।
देश के प्रमुख IIIT में IIIT Hyderabad, IIIT Delhi, IIIT Bangalore, IIIT Guwahati और IIIT Jabalpur शामिल हैं। यहां BTech के साथ MTech, MBA और ड्यूल डिग्री जैसे कार्यक्रम भी मिलते हैं।