30,000 में आते हैं ये 5 दमदार फोन

अगर आप एक अच्छा फोन लेना चाहते हैं, लेकिन बजट 30,000 रुपए के अंदर है तो घबराइए मत। इस वक्त बाजार में कुछ ऐसे फोन हैं जो कम कीमत में भी आपको प्रीमियम फील देते हैं।

Realme GT 7T में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8400 मैक्स प्रोसेसर है जो गेम्स को एकदम स्मूद चलाता है। 7000 एमएएच की बैटरी इतनी बड़ी है कि आप दो दिन आराम से चला सकते हैं और 120 वॉट फास्ट चार्जिंग से मिनटों में फुल चार्ज हो जाता है।

29,999 रुपए में Motorola Edge 60 Pro की सबसे बड़ी खासियत है इसका 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा जो हर मौसम और हर रोशनी में शानदार तस्वीरें खींचता है। 6.7 इंच की सुपर HD प्लस डिस्प्ले पर वीडियो देखने का मजा ही कुछ और है।

28,880 रुपए से शुरू होने वाला Redmi Note 15 Pro 5G में 200 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, 6.83 इंच की बड़ी स्क्रीन पर फोटो और वीडियो देखने में मजा आता है।

26,998 रुपए में iQOO Neo 10R में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर है, 6400 एमएएच की बैटरी और 6.78 इंच की बड़ी स्क्रीन के साथ गेमिंग का अनुभव एकदम अलग लेवल पर पहुंच जाता है।

27,999 रुपए में Realme P4 Power 5G में 10001 एमएएच की दिग्गज बैटरी है जो आपको दो से तीन दिन तक आराम से चलाएगी। मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा प्रोसेसर रोजमर्रा के सभी काम बड़ी आसानी से करता है और 50 मेगापिक्सल डुअल कैमरा अच्छी तस्वीरें भी देता है।