लो बजट से प्रीमियम तक, इस हफ्ते फोन ही फोन! देखें यहां

फरवरी की शुरुआत होते ही स्मार्टफोन मार्केट में हलचल तेज है। यह हफ्ता खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो कम बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं।

Samsung पहली बार ‘e’ सीरीज का फोन पेश करने जा रही है। Galaxy F70e को 2 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा, जो Galaxy F सीरीज का हिस्सा होगा।

Galaxy F70e में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। यह फोन 6GB और 8GB RAM ऑप्शन के साथ आ सकता है, जिससे स्मूद परफॉर्मेंस मिलेगी।

AMOLED स्क्रीन और 50MP कैमरा लो बजट सेगमेंट में भी Samsung सुपर AMOLED डिस्प्ले दे सकती है। इसके साथ 50MP का कैमरा फोटोग्राफी लवर्स को आकर्षित करेगा।

iQOO 15 Ultra का प्रीमियम धमाका 4 फरवरी को चीन में लॉन्च होने वाला iQOO 15 Ultra कंपनी का सबसे पावरफुल फोन होगा, जिसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा।

पॉवरफुल बैटरी, कैमरा और चार्जिंग वाले फोन लेने की सोच रहे हैं तो iQOO 15 Ultra में 7000mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग और 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। बस, थोड़ा इंतजार करना होगा।