डर, रहस्य और सस्पेंस… अकेले देखने की भूल न करें

अगर आपको डरावनी फिल्में पसंद हैं, तो 'The Mummy' आपकी वॉचलिस्ट में होनी चाहिए। यह नई सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म इन दिनों खूब चर्चा बटोर रही है।

फिल्म में एक पत्रकार की बेटी रेगिस्तान में अचानक गायब हो जाती है। परिवार उसे खो चुका मान लेता है, लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती।

8 साल बाद लड़की वापस लौटती है। परिवार की खुशी जल्द ही डर में बदल जाती है, क्योंकि उसके साथ कुछ रहस्यमयी और खौफनाक हो चुका होता है।

कहानी में एक प्राचीन राक्षस 'नस्मारानियन' का जिक्र है। कहा जाता है कि उसका साया लड़की पर पड़ जाता है और यहीं से शुरू होता है असली डर।

फिल्म के कई दृश्य आपको सीट से हिलने नहीं देंगे। डर, रहस्य और सस्पेंस का ऐसा मिश्रण है जो आखिरी मिनट तक बांधे रखता है।

करीब 2 घंटे 15 मिनट लंबी इस हॉरर थ्रिलर को आप OTT प्लेटफॉर्म Prime Video पर देख सकते हैं। अकेले देखने की हिम्मत है तो जरूर ट्राई करें।