सरकार ने तोड़ी TikTok वापसी की अफवाह
सरकार ने साफ किया है कि TikTok भारत में अब भी बैन है और इसे वापस खोलने का कोई आदेश नहीं दिया गया है।
कुछ डेस्कटॉप यूज़र्स के प्लेटफ़ॉर्म तक पहुँचने की अफवाहें फैली थीं, लेकिन सरकार ने इसे पूरी तरह गलत बताया।
TikTok को जून 2020 में 58 अन्य चीनी ऐप्स के साथ बंद किया गया था, क्योंकि ये राष्ट्रीय सुरक्षा और डेटा प्राइवेसी के लिए खतरा थे।
यह कदम भारत-चीन सीमा पर गलवान घाटी में झड़पों के बाद लिया गया था।
सरकार ने कहा कि कुछ ऐप्स यूज़र डेटा का गलत इस्तेमाल कर सकते थे और इसे भारत से बाहर सर्वर पर भेजा जा रहा था।
भारत में TikTok के लाखों यूज़र्स थे, लेकिन अब भी यह प्रतिबंधित है, और कंपनी नियमों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है।
और पढ़ें…