NEET परीक्षा से पहले Telegram हुआ बंद
NEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले सरकार ने Telegram पर अस्थायी रोक लगा दी है। यह कदम परीक्षा में नकल और फर्जी पेपर लीक रोकने के लिए उठाया गया है।
भारत में Telegram की सार्वजनिक पहुंच 22 जून तक सीमित रहेगी। यह रोक परीक्षा से पहले, परीक्षा के दिन और उसके तुरंत बाद तक लागू रहेगी।
सरकार ने Telegram को 30 जून तक पुराने मैसेज एडिट करने का फीचर बंद करने का निर्देश दिया है। जांच एजेंसियों ने इसे बड़ा बचाव का रास्ता बताया।
आरोप है कि कुछ गिरोह परीक्षा के बाद मैसेज एडिट कर फर्जी पेपर लीक का दावा करते थे। इससे छात्रों और अभिभावकों को गुमराह किया जाता था।
NTA के अनुसार Telegram का इस्तेमाल संगठित नकल गिरोह कर रहे थे। इसी वजह से प्लेटफॉर्म पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की गई।
अगर आप NEET UG 2026 री-एग्जाम देने जा रहे हैं, तो केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें। फर्जी पेपर लीक और अफवाहों से बचने की सलाह दी गई है।
और पढ़ें…