कम कीमत, दमदार फीचर्स! वाला Tecno Pop X लॉन्च, जानें यहां
Tecno ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Tecno Pop X लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत सिर्फ 8,499 रुपए रखी गई है। शुरुआती सेल में यह फोन 7,749 रुपए में खरीदा जा सकेगा।
.यह फोन IP64 रेटिंग, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, Bluetooth 5.2, Infrared सेंसर और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स के साथ आता है। इसमें 4GB RAM + 64GB स्टोरेज मिलती है।
Tecno Pop X में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह 12nm चिपसेट है जो 1.8GHz तक की स्पीड पर काम करता है और रोजमर्रा के कामों के लिए अच्छा परफॉर्मेंस देता है।
फोन में 6.75-इंच HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 1600×720 पिक्सल है। खास बात यह है कि इतने कम बजट में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलती है जिससे स्क्रॉलिंग काफी सहज रहती है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 13MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। साथ ही फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो पूरे दिन का बैकअप दे सकती है।
इस सस्ते स्मार्टफोन की बिक्री 6 मार्च से शुरू होगी। ग्राहक इसे Amazon और नजदीकी मोबाइल स्टोर से खरीद सकते हैं।