AI Zoom और दमदार बैटरी के साथ Tecno Camon 50 सीरीज लॉन्च... जानें डिटेल्स

स्मार्टफोन ब्रांड Tecno ने ग्लोबल मार्केट में अपने नए Camon 50 और Camon 50 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। अभी अफ्रीकी बाजार में आए हैं और जल्द ही अन्य देशों में भी लॉन्च किए जा सकते हैं।

दोनों स्मार्टफोन MediaTek Helio G200 Ultimate प्रोसेसर पर आधारित हैं। ये डिवाइस Android 16 और HiOS 16 के साथ आते हैं, जिससे स्मूथ परफॉर्मेंस और बेहतर मल्टीटास्किंग का अनुभव मिलता है।

Camon 50 और Camon 50 Pro में 6.78-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। बेस मॉडल में फ्लैट स्क्रीन और Pro मॉडल में कर्व्ड स्क्रीन दी गई है, साथ ही अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलता है।

Camon 50 में 50MP मेन कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा। वहीं Pro मॉडल में 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप और 3x टेलीफोटो लेंस मिलता है। Pro वेरिएंट में 60x AI Super Zoom फीचर भी दिया गया है, जो दूर की तस्वीरों को कैप्चर करने में मदद करता है।

दोनों स्मार्टफोन में 6150mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग दी गई है। साथ ही IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिलती है, जिससे फोन धूल, पानी और लिक्विड स्प्लैश से सुरक्षित रहता है।

Camon 50 की कीमत करीब 26 हजार रुपये और Camon 50 Pro की कीमत लगभग 31000 रुपये के आसपास रखी गई है। कंपनी ने भारत लॉन्च की तारीख अभी घोषित नहीं की है, लेकिन जल्द आने की उम्मीद है।