क्या आपने कभी सोचा है कि किसी देश की सरकार बच्चों को हर महीने पैसे दे सकती है? ताइवान सरकार ने 6 से 18 साल के बच्चों के लिए ऐसी खास योजना की घोषणा की है।
ताइवान में जन्मदर लगातार घट रही है। इसी समस्या को रोकने के लिए सरकार ने बच्चों के नाम पर खास इन्वेस्टमेंट अकाउंट खोलने की योजना बनाई है।
इस योजना के तहत 6 से 18 साल के बच्चों को हर महीने 5,000 ताइवानी डॉलर दिए जाएंगे, जो भारतीय रुपए में करीब 15,000 रुपए के बराबर हैं।
बच्चों के खातों में जमा राशि पर दो साल की FD जैसा ब्याज भी दिया जाएगा। सरकार इन खातों को संभालने के लिए प्रोफेशनल्स भी नियुक्त करेगी।
यह स्कीम बच्चों के भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए बनाई गई है। ताकि बड़े होने पर शिक्षा, करियर और जरूरी खर्चों के लिए बच्चों के पास अच्छी बचत हो।
भारत में सुकन्या समृद्धि योजना और PPF जैसी स्कीमें हैं, लेकिन बच्चों को सीधे मासिक निवेश देने वाला मॉडल अभी लागू नहीं है।