BSE से Hyundai Motor तक, आज इन शेयरों पर नजर

Hyundai Motor India सितंबर से अपने सभी मॉडल की कीमतों में 1% तक बढ़ोतरी करेगी। कंपनी के मुताबिक, इनपुट और कमोडिटी की बढ़ती लागत के साथ ऑपरेशनल खर्च बढ़ा है। जियो-पॉलिटिकल और मैक्रो-इकोनॉमिक अनिश्चितताओं के बीच कंपनी ने यह फैसला लिया है।

Ceigall India के जॉइंट वेंचर्स को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय से 5 लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LOA) मिले हैं। इनकी कुल बोली लागत 2,423.70 करोड़ है। सभी प्रोजेक्ट अरुणाचल प्रदेश में NH-913 पर सड़क निर्माण से जुड़े हैं।

BSE ने अपने कई इंडेक्स को लेकर MSCI के साथ समझौता किया है। एक्सचेंज अब रेगुलेटरी मंजूरी मिलने के बाद इन इंडेक्स से जुड़े फ्यूचर्स और ऑप्शंस कॉन्ट्रैक्ट्स भारत में लॉन्च करने पर विचार करेगा।

HEG को बड़ा अपडेट मिला है। NCLT की इंदौर बेंच ने HEG, HEG Graphite और Bhilwara Energy के बीच कंपोजिट स्कीम ऑफ अरेंजमेंट को मंजूरी दे दी है। यह स्कीम NCLT के आदेश की सर्टिफाइड कॉपी मिलने और उसे रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के पास फाइल करने के बाद लागू होगी।

Aditya Infotech के बोर्ड ने शेयरहोल्डर्स और रेगुलेटरी मंजूरी के अधीन 1,500 करोड़ तक फंड जुटाने की योजना को मंजूरी दी है। कंपनी पब्लिक इश्यू, QIP या दोनों के जरिए सिक्योरिटीज जारी कर सकती है।

HDFC Life Insurance Company को IRDAI से विभा पडालकर की फिर नियुक्ति की मंजूरी मिल गई है। उन्हें 12 सितंबर से अगले 5 साल के लिए मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO बनाया जाएगा।