सोनी Xperia 1 VII जल्द होगा लॉन्च, जानें क्या होगा खास
Sony Xperia का नाम सुनते ही कई पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं। करीब 10 साल पहले Sony स्मार्टफोन मार्केट में काफी पॉपुलर था। इसे उस समय का हीरो माना जाता था।
Sony 13 मई को अपना नया स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च कर सकती है, लेकिन यह स्मार्टफोन भारत में उपलब्ध होगा या नहीं, इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है।
जापान के बाद यह डिवाइस जुलाई में आ सकती है। इसके बाद ही पता चलेगा कि यह भारत में कब आएगा। कंपनी ने सिर्फ लॉन्च डेट का खुलासा किया है।
Sony Xperia 1 VII में 6.5 इंच का डिस्प्ले हो सकता है। फोटो-वीडियोग्राफी के लिए इसमें iPhone 15 और 16 सीरीज की तरह 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है।
फोन में 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का हो सकता है। वहीं, अगर इसके फ्रंट कैमरे की बात करें तो यह कैमरा 12 मेगापिक्सल का हो सकता है।