क्या खत्म हो रहा स्मार्टवॉच ट्रेंड? वजह कर देगी हैरान

कुछ साल पहले स्मार्टवॉच हर किसी की पसंद बन गई थी। ऑफिस, जिम और रोजमर्रा की जिंदगी में लोग इसे खूब इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब इसका क्रेज धीरे-धीरे कम होता दिख रहा है।

स्मार्टवॉच हमेशा फोन से जुड़ी रहती है। कॉल, मैसेज और सोशल मीडिया नोटिफिकेशन हर समय आते रहते हैं। अब लोग बार-बार नोटिफिकेशन से परेशान होकर डिजिटल ब्रेक लेना चाहते हैं।

स्मार्टफोन की तरह स्मार्टवॉच में भी नए फीचर्स आते रहते हैं। ऐसे में कई लोग नई टेक्नोलॉजी के लिए हर कुछ साल में नई वॉच खरीदते हैं, जो जेब पर भारी पड़ सकता है।

स्मार्टवॉच मॉडर्न दिखती है, लेकिन अब लोग फिर से क्लासिक और विंटेज डिजाइन वाली रेगुलर वॉच को पसंद करने लगे हैं। अच्छी देखभाल के साथ ये सालों तक चलती हैं।

पहले स्मार्टवॉच की मदद से लोग बिना फोन निकाले नोटिफिकेशन देख लेते थे, लेकिन अब ज्यादातर लोग हर समय फोन हाथ में रखते हैं, जिससे स्मार्टवॉच की जरूरत कम महसूस होने लगी है।

स्मार्टवॉच पूरी तरह गायब नहीं हुई है, लेकिन अब लोग जरूरत और स्टाइल के हिसाब से रेगुलर वॉच की तरफ लौटते नजर आ रहे हैं।