Samsung और Xiaomi के स्मार्टफोन हुए महंगे

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो अब आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। Samsung और Xiaomi ने भारत में अपने कई स्मार्टफोन वेरिएंट की कीमतें बढ़ा दी हैं।

Samsung और Xiaomi ने मिलकर 41 स्मार्टफोन वेरिएंट की कीमतों में 1,000 से 4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। कुछ मॉडल करीब 19 फीसदी तक महंगे हो गए हैं।

स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ने का सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है। Oppo, Vivo और Realme जैसी कंपनियां भी आने वाले समय में अपने स्मार्टफोन महंगे कर सकती हैं।

स्मार्टफोन महंगे होने की सबसे बड़ी वजह मेमोरी चिप और दूसरे जरूरी कंपोनेंट की बढ़ती कीमतें हैं। ग्लोबल सप्लाई चेन प्रभावित होने से कंपनियों की लागत बढ़ गई है।

Samsung Galaxy A07 5G के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 से बढ़कर 22,999 रुपये हो गई है। वहीं, Galaxy F17 5G और A17 5G भी 2,000 रुपये महंगे हुए हैं।

Xiaomi ने अपने 19 स्मार्टफोन वेरिएंट की कीमतें 4.26 से 18.75 फीसदी तक बढ़ाई हैं। Redmi A7 Pro 5G की कीमत 15,999 से बढ़कर 18,999 रुपये हो गई है। इसका असर बजट फोन खरीदने वालों पर सबसे ज्यादा पड़ेगा।