अगर घर में लगा स्मार्ट टीवी धीमा चल रहा है, ऐप्स देर से खुल रहे हैं या टीवी हैंग हो रहा है, तो तुरंत नया टीवी खरीदने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप अपने टीवी की स्पीड फिर से बेहतर बना सकते हैं।
मोबाइल की तरह टीवी की स्टोरेज फुल होने पर भी स्पीड धीमी हो जाती है। इससे ऐप्स क्रैश होने लगते हैं और सिस्टम सुस्त हो जाता है। जिन ऐप्स का आप इस्तेमाल नहीं करते, उन्हें हटाकर स्टोरेज खाली करें।
कई बार हम ऐप डाउनलोड तो कर लेते हैं, लेकिन बाद में इस्तेमाल नहीं करते। ऐसे ऐप्स टीवी की मेमोरी घेरते हैं। अनयूज्ड ऐप्स डिलीट करने से टीवी की परफॉर्मेंस बेहतर हो सकती है।
टीवी की सेटिंग्स में जाकर देखें कि कोई सॉफ्टवेयर अपडेट पेंडिंग तो नहीं है। कंपनी द्वारा जारी अपडेट में बग फिक्स और परफॉर्मेंस सुधार शामिल होते हैं, जो टीवी की स्लोनेस को दूर कर सकते हैं।
स्मार्ट टीवी में भी क्लीनअप फीचर मिलता है। सेटिंग्स में जाकर कैशे फाइल्स क्लियर करें। इससे सिस्टम हल्का होता है और ऐप्स तेजी से काम करने लगते हैं।
अगर ऊपर दिए गए उपायों से फर्क न पड़े, तो फैक्टरी रीसेट करना आखिरी विकल्प हो सकता है। रीसेट करने से टीवी फिर से नई स्थिति में आ जाता है और परफॉर्मेंस बेहतर हो जाती है।