स्मार्ट फ्रीज अपडेट रुका, क्या फीचर्स हो जाएंगे बंद?
क्या सॉफ्टवेयर अपडेट बंद होने के बाद स्मार्ट फ्रिज बेकार हो जाता है? इसका जवाब जानना हर यूजर के लिए जरूरी है।
स्मार्ट फ्रिज में Wi-Fi, टचस्क्रीन, कैमरा और ऐप कंट्रोल जैसे फीचर्स होते हैं. इन्हें सुरक्षित और बेहतर बनाने के लिए कंपनी समय-समय पर सॉफ्टवेयर अपडेट देती है।
जब कंपनी किसी मॉडल के लिए अपडेट रोक देती है, तो नए फीचर्स, बग फिक्स और सिक्योरिटी पैच मिलना बंद हो जाते हैं. इससे स्मार्ट फीचर्स धीरे-धीरे प्रभावित हो सकते हैं।
अगर फ्रिज इंटरनेट से हमेशा जुड़ा रहता है और उसे सिक्योरिटी अपडेट नहीं मिलते, तो भविष्य में साइबर हमलों का जोखिम बढ़ सकता है।
नहीं. अपडेट बंद होने के बाद भी फ्रिज का मुख्य काम, यानी खाना और पेय पदार्थ ठंडा रखना, पहले की तरह चलता रहेगा. हालांकि कुछ स्मार्ट फीचर्स बंद हो सकते हैं।
आखिरी उपलब्ध अपडेट जरूर इंस्टॉल करें. जरूरत न हो तो फ्रिज को इंटरनेट से डिस्कनेक्ट रखें और नया स्मार्ट फ्रिज खरीदते समय सॉफ्टवेयर व सिक्योरिटी अपडेट की अवधि जरूर जांचे।