Mutual Fund पोर्टफोलियो कब बदलें?

क्या आप भी बाजार गिरते ही अपनी SIP बंद या बदल देते हैं? सावधान रहें। ऐसा करने से आपका निवेश लक्ष्य प्रभावित हो सकता है और लंबे समय की योजना बिगड़ सकती है।

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव आना आम बात है। हर गिरावट पर म्यूचुअल फंड बेचने या नई स्कीम चुनने की जल्दबाजी न करें। पहले निवेश का मकसद समझें।

IP शुरू करने से पहले अपना निवेश लक्ष्य तय करें। कितने समय तक पैसा लगाना है और कितना जोखिम उठा सकते हैं, इन बातों को ध्यान में रखना जरूरी है।

पोर्टफोलियो में बहुत सारी स्कीम रखना हमेशा फायदेमंद नहीं होता। अलग-अलग फंड चुनने से पहले उनके निवेश और जोखिम को समझें। संख्या से ज्यादा सही चुनाव जरूरी है।

सिर्फ बाजार की गिरावट देखकर पोर्टफोलियो न बदलें। जब आपके वित्तीय लक्ष्य, जोखिम उठाने की क्षमता या निवेश की जरूरतें बदलें, तभी बदलाव पर गंभीरता से विचार करें।

SIP में सफलता के लिए धैर्य और सही रणनीति जरूरी है। बार-बार फैसले बदलने के बजाय अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह भी लें।