Samsung Galaxy S27 Ultra में मिलेगा बहुत कुछ, यहां जानें
Samsung ने अभी-अभी Galaxy S26 सीरीज लॉन्च की है और लोग अभी उसी की चर्चा कर रहे हैं। अगले फ्लैगशिप Samsung Galaxy S27 Ultra के बारे में लीक और अफवाहें आनी शुरू हो गई हैं।
Galaxy S27 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर आ सकता है। खास बात यह है कि यह चिपसेट 2nm मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस पर बना होगा। गेमिंग हो या मल्टीटास्किंग हर काम में यह फोन उड़ता हुआ नजर आएगा।
Samsung Galaxy S27 Ultra में 5500 mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी जा सकती है। यह बैटरी तकनीक नई है और पुरानी बैटरी से ज्यादा चार्ज स्टोर करती है।
कैमरे के मामले में भी S27 Ultra कमाल करेगा। इसमें LOFIC इमेजिंग तकनीक के साथ 200MP ISOCELL HP6 मेन कैमरा सेंसर आ सकता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि कम रोशनी में भी तस्वीरें एकदम शानदार आएंगी।
Samsung Galaxy S27 Ultra में 6.9 इंच का बड़ा LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले हो सकता है जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा।
Samsung Galaxy S27 Ultra 2027 की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है। Samsung आमतौर पर साल की पहली तिमाही में अपनी फ्लैगशिप सीरीज लाता है इसलिए 2027 में इसके आने की उम्मीद है। भारत में यह फोन करीब 1,40,000 रुपए में आ सकता है।