Samsung Galaxy S26 Ultra को हाल ही में भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया है। इस प्रीमियम फोन में पहली बार खास प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर दिया गया है, जिसे कंपनी ने लॉन्च इवेंट में खूब हाइलाइट किया था।
फोन की सेल अभी शुरू नहीं हुई है, लेकिन कुछ अर्ली यूजर्स ने इस फीचर में कमी बताई है। रिपोर्ट के मुताबिक, प्राइवेसी डिस्प्ले ऑन करने पर स्क्रीन की इमेज क्वालिटी थोड़ी कम दिखाई देती है।
रिपोर्ट के अनुसार, जब प्राइवेसी फीचर बंद रहता है, तब डिस्प्ले के सभी पिक्सल काम करते हैं और स्क्रीन ज्यादा साफ और ब्राइट दिखती है, लेकिन फीचर ऑन करते ही स्क्रीन की ब्राइटनेस और डिटेल थोड़ी कम हो जाती है।
फोन में दो तरह के पिक्सल नैरो पिक्सल और वाइड पिक्सल इस्तेमाल किए गए हैं। नैरो पिक्सल केवल सामने से दिखाई देते हैं, जबकि वाइड पिक्सल साइड से भी दिखते हैं।
Samsung Galaxy S26 Ultra में 6.9-इंच AMOLED 2X डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ 16GB RAM और 1TB स्टोरेज का सपोर्ट भी दिया गया है।
फोन में 200MP मेन कैमरा, 50MP टेलीफोटो, 50MP पेरीस्कोप और 10MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए 12MP कैमरा दिया गया है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 1,39,999 रखी गई है।