Galaxy M47 5G की दस्तक! बड़े काम हैं इसके फीचर्स..जान लिजिए

Samsung Galaxy M47 5G की GSMA लिस्टिंग सामने आने के बाद टेक मार्केट में हलचल तेज हो गई है। यह स्मार्टफोन SM-M476B, DS मॉडल नंबर के साथ दिखा है। डुअल सिम सपोर्ट की पुष्टि होती है। लीक के अनुसार यह मीड रेंज में दमदार फीचर्स के साथ एंट्री कर सकता है।

Samsung अब अपनी रणनीति बदलते हुए odd नंबर सीरीज पर भी ध्यान दे रहा है। हाल ही में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy M17e 5G जीता जागता उदाहरण है। यानी कंपनी अपने पोर्टफोलियो को और ज्यादा आकर्षक बनाना चाहती है।

Galaxy M47 5G की GSMA डेटाबेस में मौजूदगी इसके जल्द लॉन्च की ओर इशारा करती है। इसमें 5G कनेक्टिविटी के साथ लेटेस्ट नेटवर्क बैंड्स का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही इसमें बेहतर कनेक्टिविटी, Wi-Fi और Bluetooth अपग्रेड भी देखने को मिल सकते हैं।

M4x सीरीज को आखिरी बार Samsung Galaxy M44 5G में देखा गया था। अब Galaxy M47 5G के जरिए इस सीरीज को नए डिजाइन, बेहतर कैमरा और अपग्रेडेड प्रोसेसर के साथ वापस लाया जा सकता है। इस बार कंपनी परफॉर्मेंस और बैटरी दोनों पर फोकस कर सकती है।

Galaxy M17e 5G स्मार्टफोन में 6.7 इंच का HD प्लस LCD डिस्प्ले दिया गया है।जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 4GB-6GB RAM और 128GB स्टोरेज है। इसके अलावा 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी, 25W फास्ट चार्जिंग और Android 16 आधारित One UI 8 जैसे फीचर्स को शामिल किया गया है।

Samsung Galaxy M47 5G में बेहतर AMOLED डिस्प्ले, हाई-परफॉर्मेंस चिपसेट और बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। AI फीचर्स, लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट और बढ़िया कैमरा अपग्रेड भी मिल सकता है।