कम कीमत ज्यादा फीचर्स वाला Galaxy M17e 5G फोन लॉन्च! जानें कीमत

Samsung Galaxy M17e 5G भारत में लॉन्च हो गया है। यह फोन खास तौर पर बजट यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें प्रीमियम जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। इसे Amazon, Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर बेचा जाएगा।

फोन में 6.7 इंच HD+ Infinity-U LCD डिस्प्ले दी गई है। साथ में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। Android 16 आधारित One UI 8 पर चलता है। इसमें 6 साल तक OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।

इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। यह प्रोसेसर डेली यूज़, मल्टीटास्किंग और हल्के-फुल्के गेमिंग के लिए अच्छा परफॉर्म करता है। डुअल बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.3, USB Type-C पोर्ट और 5G फीचर्स मिलते हैं।

फोन 4GB व 6GB RAM ऑप्शन और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन आराम से चल सकती है। साथ में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। जिससे बैटरी जल्दी चार्ज हो जाती है।

इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। जो अच्छी क्वालिटी की फोटो कैप्चर करता है। साथ में 2MP डेप्थ सेंसर और 8MP फ्रंट कैमरा भी मिलता है। यह वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए उपयोगी है। फोन Vibe Violet और Blitz Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

इसकी शुरुआती कीमत 12,999 रूपए रखी गई है। जो इसे बजट सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनाती है। लिमिटेड पीरियड ऑफर में 1,250 तक का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।