Samsung लाएगा AI चश्मा, Meta को देगा कड़ी चुनौती

Samsung अब स्मार्ट ग्लास मार्केट में एंट्री करने जा रहा है। ‘Galaxy Glasses’ नाम से यह नया डिवाइस टेक दुनिया में हलचल मचा सकता है।

स्मार्ट ग्लास Android XR पर काम करेंगे और इसमें Google Gemini AI का सपोर्ट मिलेगा। इससे यूजर्स वॉयस कमांड देकर कई काम आसानी से कर सकेंगे।

इन ग्लासेस की मदद से आप रियल टाइम ट्रांसलेशन, नेविगेशन, मौसम अपडेट और फोटो क्लिक जैसे काम कर पाएंगे। सब कुछ सिर्फ बोलकर करना संभव होगा।

Samsung इस प्रोजेक्ट के लिए Warby Parker और Gentle Monster जैसे बड़े आईवियर ब्रांड्स के साथ काम कर रहा है, ताकि ग्लास स्टाइलिश दिखें।

पहला ‘Jinju’ मॉडल बिना डिस्प्ले के होगा, जो AI और ऑडियो फीचर्स पर फोकस करेगा। वहीं ‘Haean’ वर्जन में माइक्रो-LED डिस्प्ले मिलेगा, जो ज्यादा एडवांस्ड होगा।

इन स्मार्ट ग्लासेस को जुलाई के इवेंट में दिखाया जा सकता है। Jinju मॉडल की कीमत करीब 379 से 499 डॉलर हो सकती है, जबकि Haean वर्जन 600 से 900 डॉलर  तक जा सकता है।