25 मार्च को लॉन्च होंगे Galaxy A37 और A57, लीक हुए फीचर्स!

Samsung जल्द ही अपनी नई A-Series लॉन्च करने जा रहा है। Galaxy A37 और Galaxy A57 भारत में 25 मार्च को लॉन्च होंगे, जिसका यूजर्स को बेसब्री से इंतजार है।

लॉन्च से पहले एक लीक वीडियो में फोन का डिजाइन सामने आया। इसमें बैक साइड पर ट्रिपल कैमरा सेटअप और शाइनी फिनिश देखने को मिली, जो फोन को प्रीमियम लुक देता है।

Galaxy A37 में 6.7 इंच का बड़ा डिस्प्ले और Exynos 1480 चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जो परफॉर्मेंस को बेहतर बना सकता है।

Galaxy A57 में 6.6 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। इसमें Exynos 1680 चिपसेट होने की बात भी सामने आई है।

कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP अल्ट्रावाइड और 5MP का एक और कैमरा मिल सकता है। साथ ही 12MP का फ्रंट कैमरा भी दिया जा सकता है।

कीमत की बात करें तो Galaxy A37 करीब 40,000 रुपये के अंदर आ सकता है, जबकि Galaxy A57 की कीमत 50,000 रुपये तक हो सकती है।