Samsung के नए फोल्डेबल फोन, फीचर्स जानें

Samsung इस साल Galaxy S26 सीरीज के साथ अपने नए फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 लॉन्च करने की तैयारी में है।

Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 को IMEI डेटाबेस में SM F976U और SM F776U मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है।

CES 2026 में Samsung ने नई फोल्डेबल क्रीज टेक्नोलॉजी दिखाई है, जिसे आने वाले फोल्डेबल फोन में इस्तेमाल किया जा सकता है।

Samsung अपने नए फोल्डेबल फोन को साल की दूसरी छमाही में, अगस्त में होने वाले Galaxy इवेंट में पेश कर सकता है।

नए फोल्डेबल फोन पहले से ज्यादा पतले हो सकते हैं और इनमें 5000mAh बैटरी व बेहतर कैमरा मिलने की उम्मीद है।

Galaxy Z Fold 8 में क्रीज बेहद पतली होगी, साथ ही इसमें S-Pen सपोर्ट मिलने की भी संभावना है।