CES 2026 में दिखे ऐसे स्मार्ट रोबोट, फीचर्स कर देंगे हैरान
अब यह साफ हो गया है कि आने वाला समय रोबोट और स्मार्ट मशीनों का है। CES 2026 में कई टेक कंपनियों ने ऐसे रोबोट पेश किए हैं, जो इंसानों के रोजमर्रा के काम आसान बना सकते हैं।
LG का CLOiD रोबोट लॉन्ड्री करने से लेकर खाना बनाने तक कई काम कर सकता है। इसमें AI और विजन-बेस्ड टेक्नोलॉजी है। स्क्रीन पर एक्सप्रेशन दिखाकर यह इंसानों की तरह बातचीत भी करता है।
LG का कहना है कि CLOiD से आप बोलकर बात कर सकते हैं। व्हील्स की मदद से यह पूरे घर में घूम सकता है और जरूरत के हिसाब से झुक भी सकता है।
Switchbot ने CES 2026 में Onero H1 रोबोट पेश किया। इसमें स्क्रीन की जगह इंसानों जैसे चेहरे वाला मॉड्यूल है। इसके हाथ पूरी तरह काम करने लायक हैं।
Onero H1 विजन लैंग्वेज एक्शन टेक्नोलॉजी पर काम करता है। यह खाना बनाना, कपड़े समेटना और घर के सामान्य काम आसानी से कर सकता है।
Boston Dynamics ने अपने ह्यूमनॉयड Atlas की झलक दिखाई। यह बेहतर बैलेंस के साथ चलता है और फैक्ट्री के लिए बनाया गया है। 2028 से यह हुंडई के प्लांट में काम करेगा और इसमें Google का Gemini AI भी होगा।