Redmi 17C 5G अब भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध है। फोन की शुरुआती कीमत 20,999 रुपये है। इसमें 120Hz डिस्प्ले, 5G कनेक्टिविटी, 50MP कैमरा और 6,000mAh बैटरी मिलती है।
Redmi 17C 5G के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 20,999 रुपये है। वहीं, 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 22,999 रुपये में आता है। फोन तीन रंगों में उपलब्ध है।
फोन में 6.9 इंच HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजॉल्यूशन 720×1,600 पिक्सल है। स्क्रीन में 120Hz AdaptiveSync रिफ्रेश रेट मिलता है।
Redmi 17C 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और Mali-G57 MC2 GPU है। इसमें 6GB तक RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को microSD कार्ड से 1TB तक बढ़ा सकते हैं।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP AI कैमरा दिया गया है। इसमें Ultra HD, Portrait और Night मोड मिलते हैं। फोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है।
Redmi 17C 5G में 6,000mAh बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन का वजन करीब 211 ग्राम है। इसे Xiaomi India वेबसाइट, Amazon और Xiaomi रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।