Red Magic 11S Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें कीमत
Red Magic 11S Pro को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन खास तौर पर गेमिंग और हाई परफॉर्मेंस यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
फोन में 6.85 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस और 3000Hz इंस्टेंट टच, 520Hz शोल्डर ट्रिगर्स भी मौजूद हैं।
इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 Leading Version चिपसेट दिया गया है। इसके साथ RedCore R4 चिप बेहतर ऑडियो, विजुअल और हैप्टिक अनुभव देती है।
फोन में अपडेटेड AquaCore कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें 24,000 RPM इनबिल्ट फैन और बड़ा वेपर चैम्बर मिलता है। जिससे लंबे गेमिंग सेशन में भी फोन ठंडा बना रहता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ दिया गया है। इसके अलावा 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP फ्रंट कैमरा मौजूद है।
इसमें 7500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का शुरुआती वेरिएंट करीब 81,500 रुपये में लॉन्च हुआ है, जबकि टॉप मॉडल की कीमत लगभग 91,300 रुपये रखी गई है।