Realme का धांसू 5G स्मार्टफोन हजारों रुपये सस्ता, फीचर्स जीत लेंगे दिल
अगर आप नया 5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Realme Narzo 80 Pro 5G आपके लिए शानदार डील साबित हो सकता है। यह फोन अब पहले से काफी कम कीमत में उपलब्ध है।
Realme Narzo 80 Pro 5G का 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 16,996 रुपये में लिस्ट किया गया है। लॉन्च कीमत की तुलना में इस पर 5 हजार रुपये से ज्यादा की कटौती हुई है।
फोन पर बैंक ऑफर का भी फायदा मिल रहा है। Flipkart Axis Bank कार्ड से पेमेंट करने पर 1,325 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है, जिससे इसकी कीमत और कम हो जाएगी।
एक्सचेंज ऑफर के जरिए ग्राहक अपने पुराने स्मार्टफोन को बदलकर 7,150 रुपये तक की अतिरिक्त बचत कर सकते हैं। हालांकि एक्सचेंज वैल्यू फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगी।
Realme Narzo 80 Pro 5G में 6.77 इंच की Full HD Plus डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोन में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया गया है, जबरदस्त परफॉर्मेंस देता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में OIS सपोर्ट वाला 50MP प्राइमरी कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा मिलता है। साथ ही 6000mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और IP69 रेटिंग इसे और खास बनाती है।