Realme P4 Lite 5G की पहली सेल में तगड़ा ऑफर...जानें फटाफट!
Realme P4 Lite 5G की पहली सेल आज 25 मार्च दोपहर 12 बजे से शुरू हो चुकी है। ग्राहक इसे Flipkart, realme.com और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकते हैं।
फोन पर 1,000 रूपए का इंस्टेंट डिस्काउंट और 500 रूपए का बैंक ऑफर मिल रहा है। इसके बाद शुरुआती कीमत सिर्फ 11,499 रूपए रह जाती है, जो इसे एक वैल्यू-फॉर-मनी डिवाइस बनाती है।
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh बैटरी है। कंपनी के अनुसार, यह फोन एक बार चार्ज करने पर करीब 1.47 दिन तक चल सकता है। जिससे बार-बार चार्जिंग की टेंशन खत्म हो जाती है।
फोन ColorPop इंस्पायर्ड डिजाइन के साथ आता है। Mosaic Green और Mosaic Blue कलर इसे स्टाइलिश बनाते हैं। साथ ही IP64 रेटिंग और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन इसे मजबूत और टिकाऊ बनाते हैं।
इसमें MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर दिया गया है। यह डेली यूज और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतर है। 5300mm² VC कूलिंग सिस्टम लंबे समय तक इस्तेमाल में फोन को ठंडा रखता है।
फोन में 6.8-इंच का FHD+ 144Hz Eye Comfort डिस्प्ले मिलता है, जो स्क्रॉलिंग और गेमिंग को बेहद स्मूद बनाता है। 13MP AI कैमरा, AI Live Photo और Dual View Video जैसे फीचर्स इसे और खास बनाते हैं।