Realme का 5G फोन लॉन्च, मिलेंगे खास फीचर्स

Realme ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Realme C83 5G लॉन्च किया है। यह फोन कम कीमत में दमदार बैटरी और अच्छे फीचर्स के साथ आता है।

इस फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चल सकती है। साथ ही इसमें 15W चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।

फोन की शुरुआती कीमत 13,499 रुपये है। इसकी पहली सेल 7 मार्च को दोपहर 12 बजे Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी।

फोन में 6.7 इंच का बड़ा LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इससे स्क्रीन स्मूथ और बेहतर दिखती है।

इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही 6GB RAM और 128GB स्टोरेज तक का सपोर्ट मिलता है।

फोन में 13MP का AI रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर काम करता है।