Realme Narzo Power 5G भारत में लॉन्च हो गया है। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,001mAh की जंबो बैटरी है। कंपनी का दावा है कि इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद यह भारत के सबसे पतले फोन में से एक है।
यह फोन पहले लॉन्च हुए Realme P4 Power का रीब्रांडेड मॉडल बताया जा रहा है। नई Narzo सीरीज में यह अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन माना जा रहा है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए बनाया गया है।
Realme Narzo Power 5G की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये रखी गई है। यह फोन 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। लॉन्च ऑफर में ग्राहकों को कुल 4,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है।
डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 6.8-इंच का HyperGlow 4D Curve+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है, जिससे गेमिंग और स्क्रोलिंग का अनुभव काफी स्मूथ हो जाता है।
फोन में दमदार परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया भी जा सकता है।
कैमरा के लिए फोन में 50MP का OIS मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 16MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। साथ ही इसमें 10,001mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है, जो लंबे समय तक बैटरी बैकअप देता है।