हर साल 1.5 लाख रुपये बचा रहे हैं? सवाल है कि पैसा PPF में लगाएं या SIP में। दोनों विकल्प 15 साल में अच्छा फंड बना सकते हैं, लेकिन जोखिम और रिटर्न अलग हैं।
PPF में फिलहाल 7.1% ब्याज मिल रहा है। हर साल 1.5 लाख रुपये जमा करने पर 15 साल में कुल निवेश 22.5 लाख रुपये होगा। इस दर पर करीब 40.7 लाख रुपये मिल सकते हैं।
अगर आप हर महीने 12,500 रुपये की SIP करते हैं, तो 15 साल में निवेश 22.5 लाख रुपये होगा। औसतन 12% रिटर्न मिलने पर यह रकम करीब 63.1 लाख रुपये हो सकती है।
SIP में कमाई बाजार की चाल पर निर्भर करती है। 8% रिटर्न पर करीब 43 लाख रुपये, 10% पर 52 लाख रुपये और 15% पर करीब 84 लाख रुपये का फंड बन सकता है।
PPF में जमा रकम, ब्याज और मैच्योरिटी की रकम पर टैक्स नहीं लगता। म्यूचुअल फंड में टैक्स लग सकता है। यह फंड के प्रकार और रिटर्न पर निर्भर करता है।
जोखिम नहीं लेना चाहते तो PPF बेहतर है। ज्यादा ग्रोथ की उम्मीद है तो SIP विकल्प हो सकता है। चाहें तो सालाना 75,000 रुपये, PPF और 75,000 रुपये SIP में लगाकर दोनों का फायदा ले सकते हैं।