बिना WiFi TV कास्टिंग का स्मार्ट सॉल्यूशन, जानें यहां
Portronics ने नया Sky Cast लॉन्च किया है, जिससे आप बिना WiFi या इंटरनेट के सीधे अपने लैपटॉप, टैबलेट या फोन की स्क्रीन TV पर कास्ट कर सकते हैं।
यह डिवाइस 4K@50Hz तक का आउटपुट सपोर्ट करता है, जिससे वीडियो, मूवी और प्रेजेंटेशन बड़े स्क्रीन पर बेहद शार्प और स्मूद नजर आते हैं।
Sky Cast को इस्तेमाल करना बेहद आसान है। बस HDMI ट्रांसमीटर और रिसीवर को कनेक्ट करें और तुरंत स्क्रीन मिररिंग शुरू, कोई ऐप या सेटिंग की जरूरत नहीं।
मैट ग्रे फिनिश और एल्युमिनियम बॉडी के साथ यह डिवाइस न सिर्फ स्टाइलिश दिखता है, बल्कि हल्का और कॉम्पैक्ट होने के कारण कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है।
इसमें 100W Power Delivery पास-थ्रू चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे आप लंबे मीटिंग, क्लास या एंटरटेनमेंट के दौरान भी अपने डिवाइस को चार्ज रख सकते हैं।
Sky Cast की कीमत 4,999 रुपए रखी गई है और यह Amazon, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है। यह लगभग 10 मीटर तक स्टेबल कनेक्शन देता है।