कम कीमत में पावरफुल 5G! Poco C85x लॉन्च! फटाफट जान लें कीमत।
Poco ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Poco C85x 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स के साथ आता है। इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 10,999 रुपये है।
फोन में 6.9 इंच का HD+ AdaptiveSync डिस्प्ले दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।लो ब्लू लाइट और फ्लिकर फ्री सर्टिफिकेशन भी मिलता है।
Poco C85x 5G में 6300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर 2 दिन तक चल सकता है।फोन 15W चार्जिंग और 7.5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
फोन में Unisoc T8300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 4GB LPDDR4x रैम और 128GB तक स्टोरेज मिलता है।माइक्रोSD कार्ड से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
Poco C85x 5G में 32MP का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। यह 10x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
फोन की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है।इसे दो वैरिएंट में लॉन्च किया गया है।4GB-64GB और 4GB- 128GB वेरिएंट में आता है। बिक्री 4 मार्च से Flipkart पर शुरू होगी। फोन ब्लैक, गोल्ड और ग्रीन रंग में उपलब्ध होगा।