ज्यादातर लोग Play Store का इस्तेमाल सिर्फ ऐप इंस्टॉल करने के लिए करते हैं, लेकिन इसमें कई ऐसे फीचर्स हैं जो आपके फोन की सुरक्षा बढ़ाते हैं और बेकार खर्च से भी बचाते हैं।
अगर Google आपकी ऑनलाइन एक्टिविटी के हिसाब से विज्ञापन दिखाता है, तो Google Account की Data & Privacy सेटिंग में जाकर Ad Personalization और जरूरत हो तो Web & App Activity बंद कर सकते हैं।
Play Protect आपके फोन में मौजूद ऐप्स को नियमित रूप से स्कैन करता है। यह वायरस, मैलवेयर और संदिग्ध ऐप्स की पहचान कर आपको अलर्ट देता है और फोन को सुरक्षित रखने में मदद करता है।
ऐप हटाने के बाद भी उसका कुछ डेटा फोन में रह सकता है। समय-समय पर पुराने और इस्तेमाल न होने वाले ऐप्स का बचा डेटा हटाने से स्टोरेज खाली रहता है और फोन बेहतर चलता है।
Play Protect ऑन रखना, Activity Tracking बंद करना, पुराने डेटा हटाना और बेकार सब्सक्रिप्शन कैंसिल करना ये आसान कदम आपके Android फोन को ज्यादा सुरक्षित बना सकते हैं।