200MP कैमरा वाला नया Oppo फोन लॉन्च! जानें शानदार फीचर्स
Oppo ने अपनी नई Reno 16 Series को चीन में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में Oppo Reno 16 और Oppo Reno 16 Pro शामिल हैं। कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स को प्रीमियम डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ पेश किया है।
इसमें 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है। वहीं Reno 16 में 6.32 इंच OLED स्क्रीन मिलती है। दोनों स्मार्टफोन्स में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस दी गई है।
Reno 16 Pro में MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट दिया गया है। वहीं Reno 16 में Dimensity 8550 Super प्रोसेसर मिलता है। ये स्मार्टफोन्स मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए काफी पावरफुल बताए जा रहे हैं।
इस सीरीज में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है। कैमरे में OIS सपोर्ट भी दिया गया है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों स्मार्टफोन्स में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इससे लो लाइट में भी बेहतर फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग होगी।
इसमें में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। वहीं Reno 16 में 6,700mAh बैटरी मिलती है। दोनों स्मार्टफोन्स 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं। इनकी बिक्री 29 मई से चीन में शुरू होगी।