Reno 15c 5G vs Reno 11 Pro 5G: कौन है ज्यादा दमदार?

Oppo ने भारत में Reno 15c 5G और Reno 11 Pro 5G जैसे दोनों फोन शानदार फीचर्स के साथ आते हैं, लेकिन फोकस अलग-अलग है। एक में बैटरी बड़ी है, दूसरे में कैमरा और परफॉर्मेंस ज्यादा दमदार है।

Reno 15c 5G Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर और Android 16 आधारित ColorOS 16 पर चलता है। वहीं Reno 11 Pro 5G में MediaTek Dimensity 8200 प्रोसेसर मिलता है और यह Android 14 आधारित ColorOS 14 के साथ आता है।

Reno 15c 5G में 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो कैमरा मिलता है, साथ में 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। Reno 11 Pro 5G में 50MP Sony सेंसर, 32MP टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा है, जिससे ज़ूम और पोर्ट्रेट फोटोग्राफी बेहतर हो जाती है।

Reno 15c 5G में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। Reno 11 Pro 5G में 4,600mAh बैटरी मिलती है, लेकिन दोनों स्मार्टफोन्स में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।

Reno 15c 5G की कीमत 34,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि Reno 11 Pro 5G की कीमत करीब 39,999 रुपये है। लेकिन ऑफर के साथ अभी 29,999 रुपए में मिल रहा है।

यदि आप लंबी बैटरी लाइफ और नया सॉफ्टवेयर चाहते हैं तो Reno 15c 5G सही है, लेकिन बेहतर कैमरा और ज्यादा पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए Reno 11 Pro 5G बेहतर विकल्प माना जा सकता है।