बड़ी बैटरी वाला बजट 5G फोन, OPPO K14x 5G की सेल शुरू
OPPO K14x 5G की पहली सेल 16 फरवरी 2026 यानी से लाइव हो गई है। इसे Flipkart, ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स और OPPO India के आधिकारिक ई-स्टोर से खरीदा जा सकता है।
फोन का 4GB + 128GB वैरियंट 14,999 और 6GB + 128GB वैरियंट 16,999 रुपये में उपलब्ध है। बैंक ऑफर्स के साथ 1,500 रुपये तक की छूट मिल रही है और नो-कॉस्ट EMI विकल्प भी दिया जा रहा है।
इस स्मार्टफोन में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और हाई ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। स्लिम डिजाइन और IP64 रेटिंग इसे मजबूत और स्टाइलिश बनाते हैं।
फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो Android 15 आधारित ColorOS 15 पर चलता है। AI LinkBoost और स्मार्ट AI फीचर्स बेहतर कनेक्टिविटी और उपयोग का अनुभव देते हैं।
50MP AI कैमरा के साथ AI Eraser, AI Unblur और Portrait Retouching जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही Dual-View Video मोड भी दिया गया है, जिससे क्रिएटिव वीडियो बनाना आसान होता है।
फोन की सबसे बड़ी खासियत 6500mAh बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार यह लंबे गेमिंग और वीडियो प्लेबैक के लिए बेहतर बैकअप देती है।