Oppo Find X9s को कंपनी ने चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। फिलहाल यह स्मार्टफोन मलेशिया में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और जल्द ही अन्य देशों में भी इसकी एंट्री होने की संभावना है। प्रीमियम सेगमेंट में यह फोन काफी चर्चा में है।
फोन में 6.59 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस और Gorilla Glass प्रोटेक्शन इसे आउटडोर और गेमिंग के लिए बेहतरीन बनाते हैं।
इस स्मार्टफोन में लेटेस्ट MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर दिया गया है, जो हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए शानदार परफॉर्मेंस देता है। इसके साथ 12GB LPDDR5x RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है।
Oppo Find X9s में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड और 50MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। OIS सपोर्ट के साथ यह लो-लाइट फोटोग्राफी में भी बेहतर रिजल्ट देता है। वहीं 32MP का फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए शानदार है।
फोन में 7025mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देती है। साथ ही 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के कारण यह फोन बेहद कम समय में चार्ज हो जाता है, जिससे यूजर्स को बार-बार चार्जिंग की चिंता नहीं रहती।
इस स्मार्टफोन की कीमत लगभग 85,000 रुपए रखी गई है। यह Lavender Sky, Midnight Grey और Sunset Orange जैसे प्रीमियम कलर ऑप्शन में आता है। साथ ही IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ यह पानी और धूल से भी सुरक्षित रहता है।