Oppo F35 और Pro लॉन्च, मिलेगा शानदार फीचर्स

Oppo ने भारत में F35 और F35 Pro लॉन्च कर दिए हैं। दोनों फोन में 8000mAh बैटरी और AMOLED डिस्प्ले मिलता है। F सीरीज के भारत में 10 साल पूरे होने पर ये फोन पेश किए गए हैं।

Oppo F35 Pro तीन वेरिएंट में आया है। 6GB+128GB की कीमत 45,999, 8GB+128GB 49,999 और 8GB+256GB 54,999 है।

Oppo F35 के 6GB+128GB मॉडल की कीमत 38,999 और 8GB+128GB की कीमत 42,999 है। इसे वेव ब्लू, टाइटेनियम ग्रे और मिस्ट पिंक रंगों में खरीदा जा सकेगा।

F35 Pro में 6.78 इंच 1.5K AMOLED, 144Hz डिस्प्ले है, जबकि F35 में 6.57 इंच FHD, 120Hz स्क्रीन मिलती है। Pro में Dimensity 7360 Max और F35 में Dimensity 6360 Max चिपसेट है।

F35 Pro में 50MP OIS + 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा है। F35 में 50MP + 2MP डेप्थ सेंसर मिलता है। दोनों में 50MP फ्रंट कैमरा, Android 16 और ColorOS 16 दिया गया है।

दोनों फोन में 8000mAh बैटरी के साथ 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग है। फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आते हैं। Wi-Fi, Bluetooth और NFC जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स भी मिलते हैं।