Oppo ने लॉन्च किए 54 घंटे बैटरी वाला ईयरबड्स...जानें कीमत और फीचर्स
Oppo ने भारतीय बाजार में अपने नए वायरलेस ईयरबड्स Oppo Enco Air5 Pro लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इन्हें शानदार साउंड, लंबी बैटरी और एडवांस ANC फीचर्स के साथ पेश किया है।
इसमेंमें दमदार बैटरी बैकअप मिलता है। ANC ऑफ मोड में ये ईयरबड्स चार्जिंग केस के साथ कुल 54 घंटे तक चल सकते हैं। वहीं ANC ऑन होने पर भी लंबा बैकअप मिलता है।
इन ईयरबड्स में 12mm बेस ड्राइवर दिए गए हैं। साथ ही 20Hz-40KHz फ्रीक्वेंसी रेंज और Hi-Res Audio सपोर्ट मिलता है। इससे यूजर्स को शानदार बेस और क्लियर साउंड का अनुभव मिलेगा।
इसमें 47ms लो-लेटेंसी सपोर्ट दिया गया है। इससे गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के दौरान बेहतर सिंक मिलता है। साथ ही 3 माइक्रोफोन कॉल नॉयज कैंसलेशन फीचर भी मौजूद है।
इन ईयरबड्स में 55dB तक एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन का सपोर्ट मिलता है। यूजर्स ANC, Adaptive और Transparency Mode जैसे फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। टच कंट्रोल और स्लाइड वॉल्यूम कंट्रोल भी दिए गए हैं।
इसकी भारत में कीमत 4,999 रुपये रखी गई है। यह 28 मई से Oppo India Store और अन्य ऑनलाइन-ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे। ईयरबड्स Pearl White और Matte Black कलर ऑप्शन में आएंगे।