Oppo A6s Pro फोन लॉन्च! फीचर्स मचाएगा धमाल!

Oppo ने अपना नया स्मार्टफोन Oppo A6s Pro लॉन्च कर दिया है। यह फोन दमदार बैटरी, फास्ट चार्जिंग और प्रीमियम डिजाइन के साथ मार्केट में उतारा गया है। सेल 14 अप्रैल से शुरू होगा।

फोन में 6.57 इंच का बड़ा OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 2372×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन मिलता है। यह डिस्प्ले वीडियो देखने और गेमिंग के लिए बेहतरीन विजुअल एक्सपीरियंस देता है। इसे तीन वैरिएंट में पेश किया है। कीमत का खुलासा नहीं हुआ है।

Oppo A6s Pro में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। यह परफॉर्मेंस और बेहतर मल्टीटास्किंग के लिए जाना जाता है। इसमें 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। यह क्लियर और डिटेल्ड फोटो क्लिक करता है। इसके साथ 2MP सेकेंडरी कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। पूरे दिन से ज्यादा बैकअप दे सकती है। साथ ही 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से फोन जल्दी चार्ज हो जाता है।

फोन Android 16 आधारित ColorOS 16 पर चलता है। इसमें 5G, Wi-Fi, Bluetooth, NFC, USB Type-C और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे आधुनिक फीचर्स मिलते हैं।