10 हजार रुपये में QLED Smart TV लॉन्च, फीचर्स दमदार

Kodak ने भारत में अपनी नई Matrix QLED Smart TV सीरीज लॉन्च कर दी है। यह टीवी सीरीज 32 इंच, 40 इंच और 43 इंच स्क्रीन साइज में आती है। इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 10,999 रुपये रखी गई है।

Kodak की नई Smart TV सीरीज को Flipkart और कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 32 इंच मॉडल की कीमत 10,999 रुपये, 40 इंच मॉडल की कीमत 15,999 रुपये और 43 इंच मॉडल की कीमत 16,999 रुपये है।

इस Smart TV सीरीज में QLED पैनल दिया गया है, जिससे बेहतर ब्राइटनेस और नेचुरल कलर एक्सपीरियंस मिलता है। अगर आप फिल्में और वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो यह टीवी शानदार विजुअल अनुभव दे सकता है।

Kodak Matrix QLED Smart TV में 40W के पावरफुल स्पीकर्स दिए गए हैं। इससे यूजर्स को घर बैठे थिएटर जैसा साउंड एक्सपीरियंस मिल सकता है।

यह Smart TV Google TV 5.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करती है। इसमें Netflix, Amazon Prime Video, YouTube, Apple TV, JioHotstar, Zee5 और SonyLIV जैसे कई OTT ऐप्स का सपोर्ट मिलता है।

Kodak की यह नई टीवी सीरीज WiFi, Bluetooth, HDMI और USB जैसे फीचर्स के साथ आती है। साथ ही इसमें Google Play Store से 10,000 से ज्यादा ऐप्स और गेम्स डाउनलोड किए जा सकते हैं।