OpenAI ने 13 से 17 साल के टीनएजर्स के लिए ChatGPT का अलग वर्जन पेश किया है। इसमें सामान्य ChatGPT के मुकाबले ज्यादा सुरक्षा उपाय और माता-पिता के लिए निगरानी की सुविधाएं दी गई हैं।
अगर यूजर की उम्र 13 से 17 साल बताई गई है, तो ये सुरक्षा सेटिंग अपने आप लागू होंगी। सेल्फ-हार, हिंसा, ईटिंग डिसऑर्डर और ग्राफिक कंटेंट से जुड़ी सामग्री पर सख्त रोक रहेगी।
इस वर्जन में Study Mode दिया गया है। इसमें ChatGPT सीधे जवाब देने के बजाय सवाल पूछकर बच्चे को विषय समझने में मदद करेगा। ब्रेक रिमाइंडर और तय समय के Quiet Hours भी मिलेंगे।
ChatGPT For Teens में चैटबॉट को यह कहने से रोका गया है कि उसके अंदर भावनाएं या खुद की चेतना है। कुछ सुविधाएं, जैसे Voice Mode, टीन यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगी।
माता-पिता अपना अकाउंट बच्चे के अकाउंट से लिंक कर सकते हैं। अगर बातचीत में आत्महत्या या सेल्फ-हार जैसी गंभीर स्थिति सामने आती है, तो उन्हें अलर्ट मिल सकता है। अलर्ट की समीक्षा मानव मॉडरेटर करेंगे।
यह कदम ऐसे समय में आया है जब OpenAI को कानूनी और रेगुलेटरी जांच का सामना करना पड़ रहा है। 16 वर्षीय Adam Raine के मामले समेत कंपनी पर कई Wrongful Death Lawsuits हैं।