Open-Source AI पर दिग्गजों का जोर

ओपन-सोर्स AI ऐसे सिस्टम को कहा जाता है, जिसके कोड, मॉडल वेट और ट्रेनिंग डेटा जैसे जरूरी हिस्से सार्वजनिक रूप से उपलब्ध होते हैं। इससे लोग इन्हें इस्तेमाल, समझ, बदल और आगे साझा कर सकते हैं।

Nvidia की ओपन-सोर्स AI पहल को कई बड़े टेक लीडर्स का समर्थन मिला है। Microsoft, Meta, IBM, Dell Technologies, Palantir, Hugging Face, Mozilla और Mistral AI समेत कई कंपनियों के प्रमुखों ने अमेरिकी सरकार से ओपन मॉडल्स पर रोक नहीं लगाने की अपील की है।

OpenAI के CEO Sam Altman ने भी इस पहल का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि ओपन-सोर्स और प्रोपराइटरी मॉडल्स की रेस में अमेरिका जीत हासिल करे। पत्र में चेतावनी दी गई कि पाबंदी से इनोवेशन और प्रतिस्पर्धा प्रभावित हो सकती है।

टेक कंपनियों का मानना है कि ओपन-सोर्स AI से छोटे बिजनेस और डेवलपर्स को भी एडवांस AI तकनीक तक पहुंच मिलती है। इससे सहयोग, कम लागत, कस्टमाइजेशन और ट्रांसपेरेंसी को बढ़ावा मिलता है।

ओपन मॉडल्स को जरूरत के हिसाब से बदला जा सकता है। डेवलपर्स और रिसर्चर्स मिलकर इन्हें बेहतर बना सकते हैं। साथ ही, कंपनियां बिना बड़े लाइसेंस खर्च के AI तकनीक का इस्तेमाल कर सकती हैं।

ओपन-सोर्स AI के साथ मिसयूज और साइबर सिक्योरिटी का खतरा भी रहता है। किसी समस्या के सामने आने पर उसे ठीक करने का समय तय नहीं होता। टेक कंपनियों का कहना है कि इन जोखिमों से निपटने के लिए पूरी तरह बैन लगाने के बजाय बेहतर कानूनी और व्यावसायिक उपाय तलाशने चाहिए।