Google खुद समझेगा आपकी पसंद, जानें कैसे

Google ने भारत में अपना नया AI ऐप Dreambeans लॉन्च कर दिया है। यह ऐप यूजर्स की पसंद के हिसाब से हर दिन नई और पर्सनलाइज्ड स्टोरी तैयार करके दिखाएगा।

Dreambeans की खास बात यह है कि यूजर्स को बार-बार कुछ सर्च करने या सवाल पूछने की जरूरत नहीं होगी। ऐप खुद उनकी रुचि के मुताबिक नई कहानियां दिखाएगा।

यह ऐप Gmail, Google Photos, Calendar, Search, Gemini और YouTube से जानकारी लेकर स्टोरी तैयार करेगा। इससे यूजर्स को उनकी पसंद, रोजमर्रा की जरूरतों और रुचि से जुड़ा कंटेंट मिलेगा।

Dreambeans आपको पसंदीदा घूमने की जगहों, आर्ट और क्राफ्ट तथा आसपास होने वाले कार्यक्रमों के बारे में बता सकता है। यह आने वाले जरूरी कामों के रिमाइंडर भी दिखा सकता है।

Dreambeans में कुछ स्टोरी की तस्वीरों को एनिमेटेड बनाने का विकल्प भी मिलेगा। इसके लिए गूगल अपने Veo AI वीडियो मॉडल का इस्तेमाल करेगा। यूजर्स स्टोरी सेव और शेयर भी कर सकेंगे।

Google Dreambeans Android और iOS पर उपलब्ध है। इसे 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के यूजर्स इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐप हिंदी समेत 14 भाषाओं को सपोर्ट करता है, लेकिन एक समय में एक ही भाषा चुन सकते हैं।