ऑनलाइन शॉपिंग में बड़ा डिस्काउंट देखकर जल्दी फैसला लेना नुकसानदायक हो सकता है। कई बार सस्ता दिखने वाला प्रोडक्ट बाद में महंगा पड़ जाता है।
कई E-Commerce प्लेटफॉर्म पर डिलीवरी चार्ज, प्लेटफॉर्म फीस, टैक्स और अन्य शुल्क बाद में जुड़ जाते हैं। इससे फाइनल बिल आपकी उम्मीद से ज्यादा हो सकता है।
सरकार के ‘जागो ग्राहक जागो’ अभियान के मुताबिक, किसी भी ऑफर का फायदा उठाने से पहले उसकी शर्तें ध्यान से पढ़ना जरूरी है। छोटी जानकारी नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।
ऑनलाइन पेमेंट करने से पहले आखिरी बिल जरूर देखें। कई बार डिस्काउंट के बाद भी अतिरिक्त शुल्क जुड़ने से कीमत काफी बढ़ जाती है।
अगर किसी प्लेटफॉर्म से सही मदद नहीं मिलती, तो आप राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन 1915 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। Whatsapp नंबर 8800001915 पर भी मदद ली जा सकती है।
सरकार का कहना है कि जागरूक ग्राहक वही है जो केवल छूट देखकर फैसला नहीं करता, बल्कि हर नियम और शर्त को ध्यान से समझता है।