इंडिया हेड के इस्तीफे के बाद OnePlus बंद करेगा फोन?

OnePlus इंडिया हेड रॉबिन लियू के इस्तीफे के बाद खबरें आ रही हैं कि कंपनी कुछ ग्लोबल मार्केट में अपना फोन बिजनेस बंद कर सकती है।

कंपनी ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि OnePlus अब अपने घरेलू मार्केट पर ज्यादा फोकस कर सकता है।

अच्छी बात यह है कि भारत में OnePlus का ऑपरेशन जारी रह सकता है। कंपनी अगले महीने OnePlus Nord 6 लॉन्च करने की तैयारी में है।

कहा जा रहा है कि OnePlus प्रीमियम फोन से दूरी बना सकता है और अब मिड-बजट सेगमेंट पर ज्यादा ध्यान देगा।

OnePlus की पैरेंट कंपनी Oppo ने भी अपनी स्ट्रेटेजी बदली है और Realme को फिर से अपने अंब्रैला में शामिल कर लिया है।

कंपनी की तरफ से सिर्फ इंडिया हेड के इस्तीफे की पुष्टि हुई है। बाकी बदलावों को लेकर अभी कोई पक्की जानकारी सामने नहीं आई है।