OnePlus का नया सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च, फीचर्स देखकर कहेंगे पैसा वसूल

OnePlus ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus Nord CE6 Lite लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है।

फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो EIS सपोर्ट के साथ आता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP फ्रंट कैमरा मौजूद है।

इस नए मॉडल में 6.72 इंच की Full HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 680 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है।

यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7400 Apex प्रोसेसर से लैस है। साथ में Mali-G615 GPU दिया गया है। जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग शानदार होगी।

फोन में 6GB और 8GB RAM ऑप्शन के साथ 256GB तक स्टोरेज मिलती है। माइक्रोएसडी कार्ड से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर चलता है।

फोन की शुरुआती कीमत 20,999 रुपये रखी गई है। इसकी बिक्री 12 मई से OnePlus वेबसाइट, Amazon और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी। लॉन्च ऑफर में इंस्टेंट डिस्काउंट और नो-कॉस्ट EMI का फायदा मिलेगा।