चीन की टेक कंपनी OnePlus ने बताया कि वह Nord Buds 4 Pro भारत में 19 मार्च को लॉन्च करेगी। ये TWS ईयरबड्स दोपहर 12 बजे से उपलब्ध होंगे।
नॉर्ड बड्स 4 प्रो को Flipkart, Amazon और OnePlus इंडिया ऑनलाइन स्टोर पर खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने इसके माइक्रोसाइट्स भी लाइव कर दिए हैं, जहां इसके फीचर्स और उपलब्धता देखी जा सकती है।
ये नए ईयरबड्स Radiant Grey और Raven Black रंगों में मिलेंगे। इनके साथ पेबल आकार का चार्जिंग केस और सिलिकॉन ईयर टिप्स भी आएंगे।
Nord Buds 4 Pro में 55dB तक एक्टिव नॉइज कैंसलेशन मिलेगा। इसमें 12mm टाइटेनियम-कोटेड ड्राइवर्स हैं जो हाई-रेस ऑडियो और LHDC 5.0 कोडेक सपोर्ट करेंगे।
इन ईयरबड्स में 3D स्पेशल ऑडियो और गेम साउंड सपोर्ट भी है। वॉल्यूम कंट्रोल और ट्रैक प्ले/पॉज के लिए इयरबड्स पर स्वाइप और टैप जेस्चर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
कंपनी के अनुसार, Nord Buds 4 Pro अपने ड्राइवर के जरिए Nord Buds 3 Pro से 100% ज्यादा पावर देगा। यह छोटे चार्जिंग केस में आएगा और लंबी बैटरी लाइफ के साथ आएगा।